झारखंड में नक्सलियों के खात्मे की मुहिम तेज, मुठभेड़ में 8 नक्सली ढेर !

 

बोकारो: गोमिया  के ललपनिया इलाके में नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में आठ नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है। फिलहाल लुगू पहाड़ की तलहटी में रुक-रुक कर फायरिंग चल रही है। इस मुठभेड़ में एक करोड़ का इनामी नक्सली प्रयाग मांझी उर्फ विवेक जी मारा गया है। इलाके में ज़ोनल कमांडर बिरसेन और एरिया कमांडर कुंवर मांझी का था दस्ता के जमा होने की सूचना पुलिस को मिली थी। इसके बाद सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई शुरू की। मुठभेड़ में जवानों ने भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किय है।