गाजा में भारी तबाही, इजरायल ने बरसाए 153 टन बम !

गाजा में भारी तबाही, इजरायल ने बरसाए 153 टन बम, नेतन्याहू की चेतावनी- पूरा नहीं हुआ सैन्य अभियान

इजरायल और हमास के बीच ट्रंप की अगुआई में किया गया सीजफायर समझौता पर अब यह टूटने के कगार पर पहुंच चुका है। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को चेतावनी दी कि हमास के खिलाफ उनका सैन्य अभियान अभी पूरा नहीं हुआ है।

नेतन्याहू ने सोमवार को अपनी संसद में कहा कि इजरायली सेना ने गाजा पर 153 टन बम गिराए हैं. उन्होंने इसे हमास की ओर से सीजफायर तोड़ने के जवाब में की गई कार्रवाई बताया है. उन्होंने कहा, “हमारे एक हाथ में हथियार है तो दूसरा हाथ शांति के लिए बढ़ा हुआ है।