रांची : रांची में 412 लोग पॉजिटिव, 1030 नये संक्रमित, कुल संख्‍या 17 हजार पार

झारखंड में कोरोना का कहर जारी है. लगातार संक्रमितों की संख्‍या बढ़ रही है. शनिवार को रांची में रिकॉर्ड 412 लोग पॉजिटिव पाये गये. जबकि, झारखंड में 1030 नये संक्रमित मिले. जिनमें मुख्यमंत्री आवास के 40 कर्मचारी भी शामिल है.

शनिवार को मिले संक्रमितों में रांची से 308, बोकारो से 12, चतरा से 37, देवघर से 13, धनबाद से 53, दुमका से 5, पूर्वी सिंहभूम से 24, गढ़वा से 3, गिरिडीह से 286, गोड्डा से 5, गुमला से 16, हजारीबाग से 3, जामताड़ा से 4, खूंटी से 30, कोडरमा से 8, लातेहार से 16, पाकुड़ से 4, पलामू से 3, रामगढ़ से 18, सहिबगंज से 18, सराईकेला से 30, सिमडेगा से 14, पश्चिमी सिंहभूम से 16 पॉजिटिव शामिल है.