शिबू सोरेन अस्पताल में भर्ती, हेमंत सोरेन साथ में हैं मौजूद !

शिबू सोरेन अस्पताल में भर्ती, हेमंत सोरेन साथ में हैं मौजूद

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पिता शिबू सोरेन को लेकर दिल्ली गए हैं. जानकारी के अनुसार, हेल्थ चेकअप के लिए शिबू सोरेन को विशेष विमान से दिल्ली ले जाया गया है. उनकी वापसी की तारीख अभी तय नहीं है. हेल्थ चेकअप की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनकी वापसी होगी. बताया जा रहा है कि शिबू सोरेन को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेजा गया. डॉक्टर लगातार दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए हैं।