झारखंड में सियासी संकट: ; मुख्यमंत्री पर स्थिति साफ करने की मांग

रांची। महागठबंधन के नेताओं ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

झारखंड में सियासी संकट: ; मुख्यमंत्री पर स्थिति साफ करने की मांग

झारखंड में सियासी संकट के बीच UPA प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल रमेश बैस से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को ज्ञापन देकर CM हेमंत सोरेन की विधायकी पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। ज्ञापन में महागठबंधन ने अपने एकजुट होने का दावा किया। इसमें CM की विधायकी रद्द होने की खबरों से पैदा हुई भ्रम की स्थिति पर चिंता जताई गई और कहा गया है कि जल्द से जल्द इसे साफ किया जाए। इस तरह के भ्रम से सरकार को डिस्टेबलाइज करने की कोशिश हो रही है। गवर्नर ऑफिस के आधे-अधूरे लीक से कफ्यूजन पैदा हो गया है जो प्रशासन पर असर डाल रहा है।

उक्त अवसर पर प्रतिनिधिमंडल द्वारा “ऑफिस ऑफ प्रॉफिट मामले” में माननीय मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन की सदस्यता पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्राप्त मंतव्य के संदर्भ में चर्चा की गई। शिष्टमंडल द्वारा इस संदर्भ में शीघ्र ही स्थिति स्पष्ट करने का आग्रह किया गया। राज्यपाल महोदय द्वारा प्रतिनिधिमंडल को शीघ्र ही समुचित कार्रवाई करने हेतु आश्वस्त किया गया। प्रतिनिधिमंडल में  धीरज साहू, माननीय सांसद, राज्य सभा, श्रीमती गीता कोड़ा, माननीय सांसद, लोक सभा,  विजय हांसदा, माननीय सांसद, लोक सभा, श्रीमती महुआ माजी, माननीय सांसद, राज्य सभा, पूर्व विधायक बंधु तिर्की,  विनोद कुमार पांडेय,  सुप्रियो भट्टाचार्य, विनोद भोक्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष, रा.ज.द. उपस्थित थे।