रांची। उपलब्धियों से भरा रहा मोदी सरकार का पहला वर्ष- रघुवर दास

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला वर्ष भी ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा है। इस दौरान सदियों से लटके कई महत्वपूर्ण निर्णय हुए हैं। उक्त बातें पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कही। वे मोदी सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए आयोजित धुर्वा मंडल में व्यक्तिगत संपर्क अभियान की शुरुआत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 को समाप्त कर इसे भारत का अभिन्न अंग बनाया। वहीं मुस्लिम बहनों के लिए अभिशाप बने ट्रिपल तलाक को गैरकानूनी बनाकर सभी मां बहनों को सम्मान के साथ जीने का अवसर दिया। देश के असंख्य लोगों की आस्था से जुड़े भगवान श्री राम के भव्य मंदिर के निर्माण का रास्ता भी मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान ही खुल पाया। इसके अलावा धार्मिक रूप से प्रताड़ित लोगों के लिए सीएए के तहत भारत में शरण देने का मार्ग प्रशस्त किया।

रघुवर दास कहा की कोरोना के दौरान भी केंद्र सरकार के नेतृत्व मे भारत ने दुनिया को राह दिखाई है। देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री जी ने 20 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का आर्थिक पैकेज घोषित कराया, जो रोजगार, कृषि, युवाओं, महिलाओं के लिए सहायक साबित हो रहा है। लॉक डाउन के दौरान 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को 5 माह का अनाज निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।