रांची : राजभवन में शहीदों की मूर्तियां होंगी स्थापित,गवर्नर ने किया शिलान्यास

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के द्वारा राज भवन स्थित मूर्ति गार्डेन में “झरखण्ड के वीर शहीदों की मूर्तियों के संस्थापन” हेतु शिलान्यास किया गया। राजभवन स्थित मूर्ति गार्डेन में शहीदों की मूर्तियां स्थापित होंगी। 

यहां बाबा तिलका मांझी, नीलाम्बर-पीताम्बर, तेलंगा खड़िया, गया मुंडा, वीर बुधु भगत, सिदो-कान्हु, टाना जतरा भगत, दिवा किशुन, अल्बर्ट एक्का के अलावा स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा/मूर्ति स्थापित करने की योजना है। राज्यपाल ने राजभवन में स्थापित राष्ट्रीय चरखा का भी उद्घाटन किया। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू द्वारा आज राजभवन स्थित मूर्ति गार्डेन में झरखंड के वीर शहीदों की मूर्तियों के संस्थापन हेतु शिलान्यास किया गया।