बीएसएफ जवान पीके साहू पाकिस्तानी रेंजर्स की हिरासत में !

बीएसएफ जवान पीके साहू पिछले 40 से 42 घंटों से पाकिस्तानी रेंजर्स की हिरासत में

पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के रहने वाले बीएसएफ जवान पी के साहू को पाकिस्तान रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया है. वह पंजाब के फिरोजपुर सीमा पर 182वीं बटालियन में तैनात थे. बताया जा रहा है कि उन्होंने गलती से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर ली थी, जिसके बाद पाकिस्तानी रेंजर्स ने उन्हें पकड़ लिया. जवान के परिवार वाले उनकी सुरक्षित वापसी के लिए बेहद चिंतित हैं और बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. भारत सरकार और बीएसएफ के अधिकारी इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और रिहाई के प्रयास किए जा रहे हैं.