अभिनेता धीरज कुमार का निधन, 79 की उम्र में इस बीमारी ने ली जान

‘रोटी, कपड़ा और मकान’ जैसी हिट फिल्में देने वाले अभिनेता धीरज कुमार का निधन, 79 की उम्र में इस बीमारी ने ली जान

बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता, निर्माता और निर्देशक धीरज कुमार अब इस दुनिया में नहीं रहे. सोमवार को उनकी तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 79 साल के धीरज कुमार पिछले कुछ दिनों से एक्यूट निमोनिया से जूझ रहे थे. हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण उन्हें ICU में रखा गया और वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।