रांची : टीशर्ट व 35 लाख की टॉफी बांटने का मामला, मिला शपथपत्र दायर करने का वक्त
- By admin --
- 24 Jul 2020 --
- comments are disable
झारखंड के 17वें स्थापना दिवस के दिन तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यकाल में एक दिन में लगभग 3.5 करोड़ के टीशर्ट और 35 लाख की टॉफी बांटी गयी थी. इसकी जांच एसीबी से किये जाने की मांग की गयी थी.
इसे लेकर जनहित याचिका दायर की गयी थी. इसे लेकर झारखंड हाइकोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई. कोर्ट ने मामले में राज्य सरकार को 4 सप्ताह के अंदर शपथपत्र दायर करने का आदेश दिया है.
ज्ञात हो कि आरटीआइ एक्टिविस्ट पंकज यादव ने रघुवर सरकार के द्वारा स्थापना दिवस के नाम पर टी-शर्ट और टॉफी बांटे जाने की जांच की मांग की थी. इसे लेकर उन्होंने जनहित याचिका दायर की है. इस मामले में सुनवाई के दौरान अदालत ने पूर्व में भी राज्य सरकार को दो बार शपथपत्र दायर करने को कहा था, लेकिन सरकार ने अब तक शपथपत्र दायर नहीं किया.
धनबाद के कोविड-19 अस्पताल सेंट्रल हॉस्पिटल से शुक्रवार की सुबह 22 संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद विदा किया गया। मौके पर चिकित्सक के अलावे धनबाद उपायुक्त भी मौजूद थे, जिन्होंने बताया कि इन सभी स्वस्थ हुए व्यक्तियों को एहतियात बरतने की नसीहत दी गयी है। साथ ही वह अपने घरों में जाकर क्वारंटाइन रहेंगे।
इसके अलावा उन्हें दवा और अन्य जरूरी सामग्री उपलब्ध कराया गया है। क्योंकि इनमें से कई लोग डायबिटीज, हार्ट जैसे रोग से ग्रसित थे। ऐसे लोगों को पूर्ण सावधानी बरतनी होगी। जिससे कि वह लोग भविष्य में अच्छे से जीवन गुजार सकेंगे। साथ ही चिकित्सक ने कहा कि निश्चित तौर पर कोरोना एक गम्भीर बीमारी है। जरूरत है हम लोगों में हौसला कायम रखने की और एहतियात बरतने की। इससे ही कोरोना जैसी महामारी को हराया जा सकता है। इसके अलावा कोविड-19 अस्पताल में जो भी थोड़ी बहुत कमी और परेशानी है। उसके लिए प्रबंधन से बात किया गया है। वह जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।