धनबाद : एक हाथ में हथकड़ी तो दूसरे में शराब, पुलिस हिरासत में आरोपी कर रहा मौज
- By admin --
- 23 Aug 2020 --
- comments are disable
धनबाद से यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है एक अपराधी एक हाथ में हथकड़ी लगाए हुए और दूसरे हाथ में दारू की बोतल. यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है और हर एक के जेहन में एक सवाल खड़ा हो रहा है कि अपराधी तक दारू की बोतल कैसे पहुंची.
हद गई थानेदार साहब!
रंगदारी मारपीट व छेड़खानी के आरोपी अस्पताल में दारू पार्टी मना रहा है पुलिस बेफिक्र है तो राज्य में अपराधियों का मनोबल कैसे न बढ़े.
यह करतूत किसी मरीज़ की नहीं
बल्कि कतरास रंगदारी मारपीट व छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार कोरोना पॉजिटिव कतरास शिव मोहल्ला निवासी संटू गुप्ता की है. वाह थानेदार साहब !
आपको तो सैल्यूट करना चाहिए। कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने जिम्मेदार निभाना ही तो आपसे सीखना चाहिए. अपराधी हाजत में मेजबानी अस्पताल मे वह भी अंडा चावल सब्जी नाना प्रकार के व्यंजन के साथ. वाह! क्या बात है थानेदार साहब को सैल्यूट क्यों न मिले।
इस तसवीर को गैर से देखिए य़ह सरकार के हुक्मरान नहीं ,बल्कि एक अदना सा अपराधी है. रंगदारी मारपीट व छेड़खानी के आरोप में इसे गिरफ्तार किया गया है. कोरोना पॉजिटिव के कारण कोविड-19 अस्पताल में इलाजरत है। पुलिस कस्टडी में रहने के बाद मेजबानी मे दारू की बोतल किसने दी.
अपराधी की तस्वीर नहीं, बल्कि धनबाद पुलिस की करतूत वायरल हो रही है
यह अपराधी की तस्वीर वायरल नहीं हो रही है, बल्कि धनबाद पुलिस की करतूत वायरल हो रही है कोयलांचल की धब्बा तस्वीर कोई नहीं नहीं है कोल माफिया,वासेपुर की फिल्म हर हर किसी ने देखी होगी.धनबाद पुलिस के चरित्र से कोयलांचल वासी ही नहीं ,सरकार भी वाकिफ है. कानून तो कानून होता है, अपराधी तो अपराधी है।
आखिरकार पुलिस की करतूतों पर कितनी परत डाली जाए
अपराधी को भला शासन प्रशासन से डर नहीं लगता है. राज्य में बढ़ते अपराध को मनोबल इस कदर देखी जा सकती है कि रांची में मेदांता के अस्पताल के वॉयस प्रेसिडेंट गाड़ी बीच सड़क से लूट ली जाती है. लालपुर थाने के महज कुछ दूरी पर दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी जाती है. आखिरकार पुलिस की करतूतों का परत कितनी डाली जाए.
अस्पताल में रहकर दारू पार्टी मना रहा आरोपी संटू
आरोपी संटू अस्पताल में रहकर दारू पार्टी मना रहा है। उसके एक हाथ में हथकड़ी तो दूसरे हाथ में दारू की बोतल दिखा कर फोटो खिंचवा कर शासन प्रशासन का माखौल उड़ा रहा है। वह पूरे व्यवस्थित तरीके से अस्पताल में रह कर शराब का आनंद ले रहा ।
भले ही वह पुलिस की नजर में गिरफ्तार हो लेकिन वह शायद अपने आप को गिरफ्तार नहीं समझता है यही कारण है कि वह एक मेज में और एक हाथ में हथकड़ी तो दूसरे हाथ में शराब का बोतल लेकर तस्वीरें खिंचवा रहा है।
उसके करतूत से लगता है कि वह कैदी नहीं, बल्कि कहीं पार्टी मना रहा है। उसकी यह करतूत सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है. उसके इस फोटो को जिसने भी देखा आश्चर्यचकित रह गया।
रंगदारी, छेड़खानी करने की शिकायत कतरास पुलिस ने दर्ज की थी
बताते चलें कि शिव मोहल्ला के रहने वाली एक महिला ने संटू गुप्ता सहित कई लोगों के खिलाफ रंगदारी के लिए उनके पुत्र के साथ रंगदारी की मांग को लेकर जान मारने की नियत से मारपीट छेड़खानी करने का शिकायत कतरास पुलिस से की थी.
कोरोना पॉजिटिव पाया गया था आरोपी
शिकायत के आलोक में पुलिस ने आरोपी संटू गुप्ता को गिरफ्तार किया था. जेल भेजने से पूर्व आरोपी का कोरोना जांच करवायी गयी, जिसमें वह पॉजिटिव पाया गया. जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था.