नक्लसलियों द्वारा लूटे गए विस्फोटक झारखँड पुलिस ने किया बरामद

झारखंड के घोर नक्सल प्रभावित सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है.

सुरक्षाबलों ने ओडिशा के केबलांग थाना क्षेत्र स्थित बांको पत्थर खदान से 27 मई को नक्सलियों द्वारा लूटे गए ढाई टन विस्फोटक बरामद कर लिए हैं.

माओवादियों ने विस्फोटक को जराईकेला थाना क्षेत्र के तिरीलपोशी इलाके में मिट्टी में छिपाकर रखा था, जिसे सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान के दौरान ढूंढ निकाला.

यह बरामदगी झारखंड पुलिस, कोबरा बटालियन, सीआरपीएफ और ओडिशा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हुई है.