शराब घोटाले के आरोपी योगेन्द्र तिवारी ईडी की गिरफ्त में !

रांची। ईडी ने झारखंड के शराब घोटाले के आरोपी योगेन्द्र तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। देर शाम ईडी की टीम ने तिवारी को हिरासत में लिया, इसके बाद उनकी गिरफ्तारी की। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ईडी कीटीम को इस बारे में कई सुराग मिले थे किया योगेन्द्र तिवारी की भूमिका राज्य में शराब सिंडिकेट में काफी अहम रही थी। ईडी की टीम ने 26 अगस्त को तिवारी से रांची स्थित ईडी की दफ्तर में पूछताछ की थी. इस,के पहले 23 अगस्त को ईडी ने राज्य सहित कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी. इस छापेमारी के दौरान कई तरह के सबूत और सुराग ईडी की टीम को मिले थे। इसके आधार पर योगेन्द्र को गिरफ्तार किया गया है।

ईडी के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार योगेन्द्र के संबंध पहले से ईडी की गिरफ्त में आए प्रेम प्रकाश और अन्य से रही है, जिसके माध्यम से लेन-देन के भी सबूत मिले थे। प्रेम प्रकाश को अवैध खनन घोटाले में शामिल होने को लेकर गिरफ्तार किया गया है।

इसके पहले योगेन्द्र तिवारी के देवघर स्थित सिद्धार्थ होटल के सामने स्थित गोदाम के साथ साथ कई जगहों पर छापेमारी की गई थी।