राचीः नर की सेवा से मिलेंगे नारायण-रांची सांसद

रांची। राज्य में कोरोना की कहर 23 जिलों तक पहुंच चुका है। ऐसे में लोगों को रोजगार के साथ-साथ खाने की भी समस्या उत्पन्न लगातार हो रही है। इस समस्या के निदान के लिए बीजेपी और उसके सहयोगी दल पीछे नहीं है।

खलारी में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों के बीच मोदी आहार और मोदी कीट का वितरण किया गया। इस मौके पर रांची सांसद संजय सेठ और कांके विधायक समरी लाल उपस्थित थे।

रांची सांसद संजय सेठ ने कहाकि देश के 135 करोड़ जनता पीएम मोदी के साथ है। हमलोग मिलकर ही कोरोना को हरा सकते है, साथ ही उन्होंने कहाकि राज्य की जनता भूखा ना रहे।

 इसलिए बीजेपी के कार्यकर्ता दिन-रात आपलोगों की सेवा में लगे हैं, उन्होंने कहाकि नर की सेवा से ही नारायण मिलेंगे। रांची सांसद ने कहाकि हमलोग जाति,धर्म से उपर उठकर लोगों की मदद कर रहें हैं