गढ़वा। उपविकास आयुक्त ने किया क्वॉरेंटाइन केंद्रों का निरीक्षण, दिया उचित निर्देश

गढ़वा। गढ़वा जिला के उप विकास आयुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने मेराल प्रखंड में स्थित  क्वॉरेंटाइन सेंटर सहित अन्य क्वॉरेंटाइन सेंटर का निरीक्षण किया। उप विकास आयुक्त द्वारा क्वॉरेंटाइन किए गए प्रवासियों से उक्त क्वॉरेंटाइन केंद्र की विधि व्यवस्था का जायजा लिया।

उन्होंने कहाकि व्यक्तियों को एक निश्चित दूरी का अनुपालन करते हुए क्वॉरेंटाइन किया गया है तथा अन्य कार्यों में भी सामाजिक दूरी का पालन किया जा रहा है और साथ ही परिसर में साफ-सफाई का जायजा लिया।

मौके पर उप विकास आयुक्त ने क्वॉरेंटाइन सेंटरों पर नियमित रूप से ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, सामाजिक दूरी का अनुपालन तथा नियमित रूप से साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया‌। आपको बता दें कि  मेराल प्रखंड में स्थित क्वॉरेंटाइन केंद्रों में फरठिया में 22, दुबे मरहटिया 60, करुआ कला 18 व अरंगी में 12 प्रवासी रखे गए है।