रांची:  अमेजन कार्यालय के ड्राइवर का शव मिला, हत्या की आशंका

रांची के रातू थाना क्षेत्र के दलादिली भोंडा सड़क पर एक अमेजन कार्यालय के ड्राइवर का शव मिला है। शव की सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए रिम्स भेज दिया।

साथ ही मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। घटनास्थल से युवक का खाली पर्स बरामद किया गया है। आशंका जताई जा रही है कि लूट के बाद अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया होगा। मृतक की पहचान जोहन तिर्की के रूप में की गयी है।