चतराः थैलेसीमिया से ग्रसित मासूम बच्ची को रक्त दान कर बचायी जान

अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की चतरा शाखा ने अपने कर्तव्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए न सिर्फ एक मासूम की जिंदगी बचाई बल्कि मंच के सदस्यों ने उसे खून देकर अपनी मानवता का परिचय देते हुए एक मिसाल भी कायम किया।

दरअसल चतरा जिले के सिमरिया प्रखंड स्थित सबानो पंचायत की एक आठ वर्षीय मासूम बच्ची व थैलसीमिया जैसी गंभीर बीमारी से ग्रसित शाजिया प्रवीण जिसकी स्थिति काफी नाजुक थी, उसे परिजनों द्वारा चतरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वही इलाजरत डॉक्टरों द्वारा उसकी जान बचाने के लिए बी पॉजिटिव ब्लड की आवश्यकता को नितांत जरूरी बताते हुए उसकी अविलंब व्यवस्था की बात कही गई।

 दूसरी ओर युवा मंच के संज्ञान में पूरे मामलें की जानकारी आने के तत्काल बाद मंच के सदस्यों द्वारा काल शाम अपनी सक्रियता दिखाते हुए स्थानीय रेड क्रॉस सोसाइटी में उक्त ग्रुप के दो यूनिट ब्लड डोनेट किये गये। रक्त दान करने वाले वाले रक्त वीरों में विष्णु कुमार व अरुण खंडेलवाल के नाम शामिल है। इस आशय की जानकारी मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष शैलेंद्र खंडेलवाल द्वारा दी गई है।