रांचीः क्या कांग्रेस को मिली राज्यसभा चुनाव में संजीवनी बूटी!
- By admin --
- 16 Jun 2020 --
- comments are disable
झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो से उनके आवास पर मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान हेमंत सोरेन ने यूपीए की तरफ से मैदान में खड़े दोनों प्रत्याशियों को समर्थन देने की बात कही। हालांकि सुदेश महतो ने इस बारे में खुलकर कुछ भी नहीं कहा, लेकिन हेमंत सोरेन के मुलाकात के बाद से राज्य में एक बार फिर से राजनीतिक सरगर्मी तेज होने लगी है।
हेमंत सोरेन ने कहा कि आकड़ों के खेल में सब कुछ संभव है। ऐसे में उन्होंने आजसू के अध्यक्ष से मिलकर तमाम पहलुओं पर बातचीत की है। इधर आजसू प्रमुख सुदेश कुमार महतो ने कहा कि राज्यसभा का चुनाव है। ऐसे में वे पार्टी स्तर पर बातचीत करेंगे कि उनकी पार्टी को किस तरीके से आगे रणनीति बनानी है।
आजसू और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुलाकात ने कांग्रेस पार्टी में नई जान फूंक दी है। बैकफुट पर बैटिंग कर रही कांग्रेस राज्यसभा में चुनाव में अब फ्रंटफुट पर आ गई है। कांग्रेस प्रवक्ता आलोक दूबे ने कहाकि चुनाव के समय मिलना महागठबंधन के लिए फैयदामंद होगा।
तो वहीं बीजेपी के नेता प्रदीप सिन्हा ने कहाकि पिछले बीस वर्षो से आजसू हमारे साथ मजबूती के साथ खड़ी हैऔर सुदेश महतो इस राजनितिक परिस्थिती को अच्छे ढंग से समझते है।एनडीए के पक्ष में रहकर ही देश को मजबूती प्रदान कर सकते हैं।