धनबाद: लॉकडाउन के बाद बेरोजगारों की संख्या में वृद्धि , बढ़ी चोरी की घटनायें

शराब दुकान में चोरी

कोयलांचल धनबाद में  विभिन्न इलाकों में इन दिनों चोरी की घटना में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। कोरोना काल के बाद घोषित लॉकडाउन के बाद अधिकांश लोग बेरोजगार हो गए हैं। जिस कारण वह अपराध की तरफ बढ़ रहे हैं।अगर हम देखें तो लॉकडाउन के बाद से ही चोरी की घटना में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। 

ताजा घटनाक्रम हैं जिले के सदर थाना क्षेत्र के धनबाद प्रखंड के ठीक सामने चिरागोडा में सरकारी शराब दुकान में चोरों ने बीती रात्रि दुकान के पीछे से शटर तोड़कर हजारों की कीमती शराब की और नगद की चोरी की है. जबकि यह इलाका पॉश इलाकों में माना जाता है।

सुबह मार्केट खुलने के बाद चोरी की घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद दुकानदार को इसकी जानकारी दी गई। फिर घटना की सूचना पाकर धनबाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। जांच के क्रम में सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया जिसमें 1 चोर सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है।

चोरों ने सिर्फ महंगी शराब को ही निशाना बनाया है बाकी कम कीमत की शराबों को चोरों ने छुआ तक नहीं है. वही कल की बिक्री के रखे हुए पैसे को भी चोरों ने कैश काउंटर से उड़ा लिया है। हालांकि कुल कितने की चोरी हुई है इसका आकलन अभी पूर्ण रुप से नहीं किया जा सका है। पुलिस मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।