रांचीः नहीं मनेगा राहुल का जन्मदिन,जानिए क्यो ?
- By admin --
- 15 Jun 2020 --
- comments are disable
-
50 लाख गरीबों के बीच फूड पैकेट व अनाज बांटने का निर्णय
-
कोरोना योद्धाओं को किया जाएगा सम्मानित
कोरोना संकट को देखते हुए कांग्रेस ने इस वर्ष 19 जून को पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन को धूमधाम से मनाने की जगह गरीबों के बीच राहत सामग्री, अनाज, मास्क, सैनिटाइजर और आवश्यक वस्तुओं के वितरण का निर्णय लिया है। इस दौरान कोरोना योद्धाओं को सम्मानित भी किया जाएगा।
गरीबों के बीच फुड पैकेट का वितरण
पूरे राज्य 50 लाख गरीबों के बीच फुड पैकेट और अनाज समेत अन्य सामाग्रियों के वितरण का निर्णय लिया गया है। झारखंड में भी इसकी तैयारी को लेकर आज बैठक हुई।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री और पार्टी के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से संगठन के सभी जिलाध्यक्षों से बात कर कोरोना संकट में चलाये जा रहे राहत और सहायता कार्यां पर चर्चा की।
प्रदेश प्रभारी ने लिया जायजा
इस मौके पर प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह ने कोरोना महामारी के बीच सभी जिलों में पार्टी कार्यकर्त्ताओं की ओर से चलाये जा रहे राहत कार्यां की समीक्षा करते कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं के प्रयास की सराहना की। उन्होंने बताया कि संकट की इस घड़ी में कांग्रेस की एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो जनता के साथ खड़ी नजर आ रही है।
गरीबों समर्पित होगा कार्यक्रम
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि पार्टी 19जून को राहुल गांधी के जन्मदिन को धूमधाम से सेलीब्रेट करने की जगह गरीबों को समर्पित कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि कांग्रेस शासनकाल में देशभर में लागू खाद्य सुरक्षा कानून और मनरेगा योजना के कारण कोरोना संकटकाल में लोगों को बड़ी राहत मिली है। इसके प्रचार-प्रसार लिए पार्टी की ओर से सभी शहरों में होर्डिंग्स और पोस्टर लगाने का काम करेगी।
रहे मौजूद दिग्गज नेता
रांची स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में वीडियो कांफ्रेसिंग से चर्चा के दौरान स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के अलावा पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राजेश ठाकुर, मानस सिन्हा, संजय पासवान, प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे और लाल किशोरनाथ शाहदेव भी उपस्थित थे।
- BIRTHDAY
- cereals
- Congress
- corona crisis
- Corona Warriors
- essential items
- former national president Rahul Gandhi
- honored
- masks
- pomp
- Poor
- relief material
- sanitizers
- अनाज
- आवश्यक वस्तुओं
- कांग्रेस
- कोरोना योद्धाओं
- कोरोना संकट
- गरीबों
- जन्मदिन
- धूमधाम
- पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी
- मास्क
- राहत सामग्री
- सम्मानित
- सैनिटाइजर