गुमला जिले की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करना जरुरी-चमरा लिंडा
- By rakesh --
- 06 May 2025 --
- comments are disable
सिरा सीता सी नाला क्षेत्र की विकास परियोजना गुमला जिले की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने में होगी सहायक-श्री चमरा लिंडा
==========================
कल्याण मंत्री श्री चमरा लिंडा ने सिरा सीता सी नाला विकास कार्यों का किया निरीक्षण
स्थानीय ग्रामीणों से भी की मुलाकात
======================
कल्याण मंत्री श्री चमरा लिंडा मंगलवार को गुमला जिले के डुमरी प्रखंड स्थित सिरा सीता सी नाला क्षेत्र के विकास कार्यों का निरीक्षण करने गुमला पहुंचे । उन्होंने कहा कि गुमला जिले के डुमरी प्रखंड स्थित सिरा सीता सी नाला क्षेत्र की यह विकास परियोजना गुमला जिले की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध होगी।इस दौरान उन्होंने संबंधित विकास स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया और क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर स्थानीय प्रशासन के साथ समीक्षा बैठक की।
प्रस्तावित विकास योजना पर ग्रामीणों से की चर्चा
मंत्री श्री लिंडा ने स्थानीय ग्रामीणों से भी संवाद स्थापित किया और क्षेत्र में प्रस्तावित विकास योजनाओं के लिए आवश्यक भूमि संबंधी मामलों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि किसी भी ग्रामीण को इन विकास कार्यों से कोई आपत्ति नहीं होगी और मुझे उनका पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा ।ग्रामीणों ने भी सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर उन्होंने चैनपुर के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ), अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) तथा थाना प्रभारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से विस्तारपूर्वक चर्चा कर विकास कार्यों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया।
- akhilesh yadav rally today
- antyodaya kalyan samaroh
- eknath shinde kalyan daura
- harvinder kalyan
- harvinder kalyan delhi
- jp nadda gaya rally
- jp nadda patna rally
- jyotiraditya scindia bhind daura
- kalyan
- kalyan lok sabha
- kisan kalyan yojna
- madan sahni
- mohan yadav
- pawan kalyan
- pawan singh chatth ka naya geet
- pawan singh ka hit song
- pawan singh ka new chatth song
- sant gajanan maharaj prakat din
- smriti irani in madina
- smriti irani in madinah
- uday samant