जेवर में बनेगी भारत की छठी सेमीकंडक्टर इकाई

केंद्रीय कैबिनेट का बड़ा फैसला, जेवर में बनेगी भारत की छठी सेमीकंडक्टर इकाई

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के जेवर में एक ₹3,706 करोड़ के सेमीकंडक्टर प्लांट को मंजूरी दे दी है। यह प्लांट एचसीएल और फॉक्सकॉन की साझेदारी में लगाया जाएगा और इसमें मोबाइल, लैपटॉप और गाड़ियों के लिए डिस्प्ले ड्राइवर चिप्स बनाए जाएंगे। मामले में सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि यह देश का छठा सेमीकंडक्टर प्लांट होगा और इसकी उत्पादन क्षमता 20,000 वेफर्स प्रति माह होगी, जिससे हर महीने 3.6 करोड़ चिप्स तैयार की जाएंगी।