इजरायल ने ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद ईरान पर साइबर अटैक कर दिया

इजरायल और ईरान के बीच चल रहा युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है. इजरायल ने ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद ईरान पर साइबर अटैक कर दिया. इसकी वजह से ईरान में कई घंटों से इंटरनेट बंद है. अब ईरान ने जवाब देते हुए इजरायल के कई ठिकानों को निशाना बनाया है. इसमें एक अस्पताल भी शामिल हैं. इजरायली लोग हमलों से परेशान होकर शेल्टर की ओर भाग रहे हैं.