धनबाद: चोरों ने किराना दुकान को बनाया निशाना, ले उड़े डेढ़ लाख रुपये के सामान

74 वीं आजादी का जश्न अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि निरसा के कुमारधुबी ओपी क्षेत्र में  चोरों ने अपना निशाना एक किराना दुकान को बनाकर नगद सहित कुल डेढ़ लाख रुपये के सामान पर अपना हाथ साफ कर लिया।

घटना कुमारधुबी ओपी क्षेत्र के संजय नगर की है। मोहल्ले के एक किराना दुकान से चोरो ने बड़ी सफाई से दुकान में लगे ताला को तोड़कर दुकान में रखे टीवी , फ्रिज, राशन सहित गल्ले में रखे नगद पाँच हजार रूपये लेकर फरार हो गये।

जाहिर सी बात है कि इतना बड़ा बड़ा समान ले जाने के लिए किसी न किसी वाहन का इस्तेमाल तो जरूर ही किया गया होगा और चोरों के हौसलों की भी दाद देनी होगी कि चोरी करने के लिए वो वाहन का उपयोग कर रहे हैं और वो भी रिहायशी इलाके में।

यह पुलिस के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती भी है । आज सुबह जब गृहस्वामी सह दुकानदार शोभा देवी की नींद खुली तो यह सब देखकर कर रोने लगी।

उनके रोने की आवाज सुनकर घर के बाकी लोग भी वहां पहुंचे गये और नजारा देख सिर पर हाथ रख लिया। वह लोग दुकान की स्थिति देखकर कर दंग रह गये। इसके बाद उनलोगों ने घटना की सूचना कुमारधुबी पुलिस को दी। सुचना पा कर कुमारधुबी पुलिस मौके पर पहुँची और घटना की जाँच में जुट गई है।