Ranchi : कंट्री क्रिकेट क्लब चुनाव- “सबका साथ,क्लब का विकास” – टीम भानु

“सबका साथ,क्लब का विकास” के संकल्प के साथ …. टीम भानु चुनावी मैदान में ….

कंट्री क्रिकेट क्लब चुनाव को लेकर टीम भानु प्रताप सिंह ने अपनी टीम के साथ  नामांकन दाखिल किया ।
बता दे कि कंट्री क्रिकेट क्लब का चुनाव 21 सितंबर दिन रविवार को होना है । जिसमें “टीम भानु” से भानु प्रताप सिंह ने अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया । वही साथ में डायरेक्टर पद के लिए

1 अर्चित आनंद
2 रंजन कुमार साहू
3 सुशील कुमार
4 ऋषि अजातशत्रु नाथ शहदेव
5 नितिन कुमार सराफ
6 इंद्र शेखर
7 राजीव रंजन (पिंटू )
8 मुकेश कुमार झा
9 विभूति भूषण प्रसाद अमर
10 सपन कुमार साहा
11 मनीष टाटिया
12 राजेश सिंह

इस मौके पर कंट्री क्रिकेट क्लब के वर्तमान कोषाध्यक्ष और JSCA के आजीवन सदस्य भानु प्रताप सिंह ने कहा कि हमारी जो टीम है वो काफी ऊर्जावान है । क्लब के हित में पहले से काफी कार्य कर चुकी है । हमारी प्राथमिकता होगी कि क्लब को अंतराष्ट्रीय स्तर का क्लब बनाएंगे और हर तरह की सुविधा मुहैया कराएंगे ।
वही टीम भानु के प्रमुख सदस्य अर्चित आनंद ने बताया कि कंट्री क्रिकेट क्लब झारखंड का एक बहुत ही प्रतिष्ठित क्लब है । इस बार के चुनाव में “टीम भानु”चुनाव लड़ रही है इसमें लगभग सभी युवा चेहरे है जो क्लब के समग्र विकास के लिए अपना योगदान देने के लिए संकल्पित है । क्लब में एक स्वस्थ और सुंदर माहौल सहित माननीय सदस्यों एवं उसके परिवार के सुख सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जाएगा खेल सुविधाओं को और विकसित किया जाएगा।हमारी टीम का घोषणा पत्र जल्द ही जारी होगा।हमारा संकल्प है कि “सबका साथ,क्लब का विकास”।

वही टीम के सदस्य रंजन कुमार साहू ने कहा कि क्लब के सभी सम्मानित सदस्यों का सम्मान करते हुए क्लब का विकास किया जाएगा और किसी भी कीमत पर क्लब का राजनीतीकरण नहीं होने दिया जाएगा ।
टीम भानु