सरकार व बीओआई के बीच वेतन एवं पेंशन खाता पैकेज को लेकर एमओयू
- By rakesh --
- 23 Dec 2025 --
- comments are disable
◆ मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में राज्य सरकार तथा बैंक ऑफ इंडिया के बीच राज्य सरकार के कर्मचारियों के वेतन एवं पेंशन खाता पैकेज को लेकर एमओयू पर हुआ हस्ताक्षर
===============
◆ मुख्यमंत्री ने कहा – एक संवेदनशील सरकार होने के नाते हम राज्य की सेवा करनेवाले कर्मियों के कल्याण के लिए लगातार उठा रहे ठोस कदम
===============
◆ मुख्यमंत्री ने राज्य के सर्वांगीण एवं समावेशी विकास में बैंकों के योगदान को बताया अहम
===============
◆ मुख्यमंत्री ने बैंकों से कहा- विकास में सरकार के सहयोगी के रूप में अपनी भूमिका निभाए
===============
● राज्य कर्मियों को कार्य के लिए बेहतर वातावरण और आर्थिक सुरक्षा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
● समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्तियों को सामाजिक- आर्थिक- शैक्षणिक रूप से बना रहे सशक्त
श्री हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखण्ड
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार के पदाधिकारियों- कर्मचारियों को बेहतर वातावरण में कार्य करने का अवसर उपलब्ध कराना और उनकी आर्थिक सुरक्षा के लिए हमारी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। एक संवेदनशील सरकार होने के नाते हम राज्य की सेवा करनेवाले कर्मियों के कल्याण के लिए लगातार कदम उठा रहे हैं। इसी कड़ी में आज झारखंड मंत्रालय में राज्य सरकार तथा बैंक ऑफ इंडिया के बीच राज्य सरकार के कर्मचारियों के वेतन एवं पेंशन खाता पैकेज को लेकर एमओयू पर हस्ताक्षर सम्पन्न हुआ। यह कर्मियों के लिए खूबसूरत पल है। यह राज्य सरकार की नौकरी करने के दरमियान मिलने वाली तनख्वाह, अवकाश प्राप्ति के मिलने वाला पेंशन तथा स्वास्थ्य सुरक्षा के अतिरिक्त दुर्घटना जैसी परिस्थितियों में वित्तीय सहायता देने की दिशा में निर्णायक पहल है।
समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को करना है सशक्त
मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में बैठा व्यक्ति सामाजिक-आर्थिक- शैक्षणिक रूप से सशक्त एवं मजबूत बने, इसी सोच और परिकल्पना के साथ सरकार कार्य रही है। हमारा प्रयास ऐसे
हर व्यक्ति तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना है, जो विकस से दूर हैं। सरकार के द्वारा की जा इस तरह की पहल में बैंकों की अहम भूमिका है। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार के कार्यों में बैंकों का पूरा सहयोग मिलेगा।
राज्य के समावेशी विकास में बैंकों का अहम रोल
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के समावेशी विकास में बैंकों का अहम रोल है। बैंकों की विभिन्न सेवाओं का फायदा राज्यवासी ले रहे हैं। बैंकों के जरिए सरकार की कई महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंच रहा है। आने वाले दिनों में बैंकों की भूमिका और भी निर्णायक होगी। मुझे खुशी है कि राज्य सरकार के एक अहम सहयोगी के रूप में बैंक ऑफ इंडिया ने कदम बढ़ाया है। आपके इस पहल से और भी कई बैंक सरकार के साथ जुड़ेंगे । वे राज्य के विकास में अहम योगदान देंगे, मुझे पूरी उम्मीद है।
दुर्घटना में मृत कर्मी के आश्रित को मिला पचास लाख रुपए का चेक
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर दुर्घटना में मृत जेबीवीएनएल कर्मी प्रमोद लकड़ा की पत्नी श्रीमती मंजू लकड़ा को गवर्नमेंट सैलरी पैकेज के तहत पचास लाख रूपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया।
राज्य सरकार और बैंक ऑफ इंडिया के बीच हुआ एमओयू
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में राज्य सरकार के कर्मचारियों के वेतन एवं पेंशन खाता पैकेज को लेकर राज्य सरकार तथा बैंक ऑफ इंडिया के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर सम्पन्न हुआ। इस समझौता ज्ञापन पर राज्य सरकार की ओर से वित्त विभाग के विशेष सचिव श्री संदीप सिंह एवं बैंक ऑफ इंडिया के उप महाप्रबंधक, रांची अंचल श्री संजीव कुमार ने हस्ताक्षर किया। इस एमओयू के अंतर्गत बैंक ऑफ इंडिया में सैलरी अकाउंट रखने वाले राज्य सरकार के कर्मचारियों, अवकाश प्राप्त कर्मियों तथा अनुबंध कर्मियों को एक करोड़ रूपए तक का दुर्घटना बीमा (हवाई दुर्घटना की स्थिति में मौत होने पर दो करोड़ रुपए) समेत विभिन्न बैंकिंग सेवाएं बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के मिलेंगी।
इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री राधा कृष्ण किशोर, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, विकास आयुक्त श्री अजय कुमार सिंह, वित्त सचिव श्री प्रशांत कुमार, बैंक ऑफ इंडिया के कार्यकारी निदेशक श्री सुब्रत कुमार एवं जीएम श्री गुरु प्रसाद गौंड के अलावा बड़ी संख्या में पदाधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद थे।
- about jharkhand
- bihar jharkhand
- dhuska jharkhand
- ed raid in jharkhand
- hamar jharkhand
- jharkhand
- jharkhand aaj ka news
- jharkhand hip hop
- jharkhand ki khabar
- Jharkhand New
- Jharkhand News
- jharkhand news today
- jharkhand on top
- jharkhand rap
- Jharkhand Samachar
- Jharkhand State
- jharkhand tourism
- jharkhand updates
- jharkhand vibes
- jharkhand weather
- jharkhandi
- jharkhandi rap
- jharkhandi song
- jhula jharkhand se
- new jharkhand song
- news jharkhand
- rap jharkhand
- today jharkhand news
- visit jharkhand