रांची। अवैध माइनिंग सहित भ्रष्टाचार के मामले में एक बार फिर ईडी का छापा
- By rakesh --
- 24 Aug 2022 --
- comments are disable
झारखंड सहित कई राज्यों में 17 से अधिक ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई
झारखंड, बिहार, के साथ तमिलनाडू और बंगाल में भी छापेमारी
रांची। ईडी की तरफ से झारखंड में एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई की गई है। अवैध खनन मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड के 17 ठिकानों पर कर रही छापेमारी की है। इसके अलावा देश के की राज्यों में छापेमारी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, अवैध खनन से जुड़े मामले पर ई़डी की टीम दल-बल के साथ राजधानी रांची में 11 समेत राज्य के करीब 17 लोकेशन पर छापेमारी कर रही है। राजधानी के हरमू में ईडी की टीम पहुंची है जहां सीआरपीएफ ने मोर्चा संभाल रखा है। झारखंड के अलावे बिहार समेत देश के कई हिस्सों पर ईडी छापेमारी कर रही है। राजधानी रांची में प्रेम प्रकाश नामक व्यक्ति के ठिकानों पर हो रही छापेमारी करने की खबर है। इसके साथ साथ ईडी ने इस मामले में जुड़े कई लोगों के दफ्तर और आवास पर छापेमारी कर रही है।

आइएस पूजा सिंघल के यहां पहले पड़ा था छापा
गौरतलब है कि इस मामले में सबसे पहले आईएस अधिकारी पूजा सिंघल के साथ साथ उनके सीए के यहां छापा मारी थी। इसके बाद से लगातार कई खउलासे होते जा रहे हैं, जिसे कड़ी दर कड़ी जोड़ते जा रही है।