रांची। अनलॉक के लिए हेमंत ने मांगे सुझाव, ट्विटर पर एक से एक ट्विट

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक ट्विट कर राज्य के लोगों को सुझाव मांगा है कि राज्य में अनलॉक की प्रक्रिया को किस तरीके से शुरू किया जाए। हेमंत से इस ट्विट के बाद झारखंड के लोगों ने एक से बढ़कर एक सुझाव देने शुरू कर दिए। किसी नें अभी लॉकडाउन जारी रखने की बात कही, तो किसी ने हफ्ते में दो दिन का ही छूट देने की बात कही।

मुख्यमंत्री ने अनलॉक के सुझाव को लेकर आम लोगों को जैसे ही राय मांगी हजारों लोगों ने अपना बहुमूल्य सुझाव देना शुरू कर दिया। व्यवसायी वर्ग ने अपने अपने व्यवसाय के अनुसार सुझाव दिए। कुछ लोगों ने वर्तमान की स्थिति पर सुझाव दिए हैं। लेकिन अब हेमंत सोरेन ने खुद ही सुझाव मांगा तो कई विपक्षी दल के कुछ लोगों ने भी अपने मतलब का सुझाव दिया। हालांकि सबकुछ ट्विटर और सोशल मीडिया के अन् प्लेटफार्म पर ही दिखाई पड़ा। लेकिन सुझाव तो सुझाव है। तो देना भी जरुरी है।  तो लोगों ने कई सुझाव दे डालें। हालांकि चिकित्सा से जुड़े लोगों की तरफ से संकेत दिए गए हैं कि अभी लॉकडाउन को जारी रखना बेहतर होगा।

ब्यूरो रिपोर्ट सबरंग समाचार रांची।