रांची : पक्षी विमान से टकराया, पायलट की सूझबूझ से टला एक और बड़ा हादसा

रांची में एयर एशिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गया. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर ये बड़ा हादसा पायलट की सूझबूझ से टल गया. मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को 11:45 पर मुंबई के लिए टेक ऑफ करते वक्त विमान से बर्ड हिट हुआ. भनक लगते ही पायलट ने ब्रेक लगा दी.

एयर एशिया का विमान यात्री लेकर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से मुंबई के लिए रवाना हुआ. रनवे पर पहुंचने के बाद विमान ने टेकऑफ के लिए दौड़ लगायी, तभी एक पक्षी विमान के ब्लेड से टकरा गया. इसका आभास पायलट को हुआ, मौके पर इमजेंसी ब्रेक लगायी गयी जिससे विमान में बैठे यात्रियों को जोर का झटका लगा, वे घबरा गये. क्रू मेंबर ने यात्रियों को अवगत कराया.