रांची: लालू प्रसाद की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव,सेवादार की रिपोर्ट पॉजिटिव
- By admin --
- 27 Jul 2020 --
- comments are disable
रांची के रिम्स स्थित पेइंग वार्ड में भर्त्ती आरजेडी प्रमुख लाल प्रसाद की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है, हालांकि उनके एक सेवादार की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लालू प्रसाद का कई वर्षां से सेवा कर रहे एक सेवादार में कोरोना वायरस कोविड-19 के लक्षण पाये जाने के बाद शनिवार को लालू प्रसाद समेत तीन सेवादारों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया था। इनमें से एक सेवादार की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी, वहीं दूसरे सेवादार की रिपोर्ट निगेटिव आयी है, जबकि एक अन्य की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।
लालू प्रसाद की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने से उनके समर्थकों ने राहत की सांस ली है। रिम्स प्रबंधन ने रविवार की रात लालू की जांच रिपोर्ट की जानकारी दी और कहा कि उन्हें कोई खतरा नहीं है। इससे पहले भी कोरोना को लेकर लालू प्रसाद की सेहत पर नजर रखी जा रही थी। शनिवार को उनके ऐ सेवादार में फ्लू जैसे लक्षण मिलने के बाद एहतियातन लालू प्रसाद की भी जांच करायी गयी थी। लालू की सेवा में लगे उनके तीन सेवकों का भी सैंपल लिया गया था।