जब टूटने लगा प्यार, शोले के धर्मेन्द्र की तर्ज पर हाईटेंशन पोल पर चढ़ गई युवती
- By rakesh --
- 27 Aug 2025 --
- comments are disable
जमशेदपुर..
झारखंड की लौहनगरी जमशेदपुर शहर के सोनारी में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब मरीन ड्राइव पर एक युवती अचानक हाईटेंशन बिजली के पोल पर चढ़ गई। यह नजारा देखकर वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि युवती को इश्क में धोखे का गहरा सदमा लगा है। उसका आरोप है कि उसके प्रेमी ने उसे धोखा दिया है और अब वह उसके साथ रिश्ता खत्म करना चाहता है। युवती बार-बार यही कह रही थी कि जब तक उसका प्रेमी सामने आकर उसे स्वीकार नहीं करेगा, वह नीचे नहीं उतरेगी।
स्थानीय लोगों और राहगीरों ने युवती को काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन वह किसी की बात मानने को तैयार नहीं हुई। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और युवती को सुरक्षित नीचे उतारने की कवायद शुरू की घंटो बाद पुलिस ने दो युवक को भी पोल पर चढ़ाया ताकि वह युवती को समझा सके, मगर उसने साफ इनकार कर दिया। वहीं, पुलिस और अन्य लोग लगातार उससे बातचीत कर उसे शांत कराने की कोशिश करते रहे। इस पूरी घटना के चलते मरीन ड्राइव पर लंबा जाम लग गया और भीड़ बढ़ने लगी। आसपास के लोगों के बीच इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी होती रहीं। देर तक पुलिस प्रयास करती रही जिला प्रशासन और जिस्को के मदद से उसे नीचे उतार लिया गया,,,
- =love
- 80s love songs
- 90s love songs
- best love songs
- cute love
- cute love story
- deep love song
- denied love
- denied love ep 1
- denied love ep 8
- denied love ep 9
- ep 8 denied love
- falling in love
- girl love
- i love you
- lana love
- love
- love keisha
- love keyshia
- love lana
- love lyric
- love lyrics
- love rosie
- love rosie 2014
- love someone
- love song
- love songs
- love songs 80's
- love songs 90s
- love story
- old love songs
- private love
- sad love song
- sad love songs
- true love story
- young love