रांची : सहज ,सरल एवम हंसमुख व्यक्तित्व के धनी थे रामानुजन -दीपक प्रकाश

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने पीटीआई के ब्यूरो चीफ पीवी रामानुजन के असामयिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।

श्री प्रकाश ने कहा कि सहज ,सरल एवम हंसमुख व्यक्तित्व के धनी रामानुजन सबके प्रिय रहे। उनका दुनिया से इस प्रकार विदा होना अपूरणीय क्षति है।

श्री प्रकाश ने उनकी आत्मा की शांति केलिये प्रार्थना की। कहा कि भगवान परिजनों को दुख की घड़ी में धैर्य एवम साहस प्रदान करें। उन्होंने राज्य सरकार से स्व रामानुजन के परिजनों को समुचित सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।