कोडरमा : तिलैया डैम में दोस्तों संग नहाने गए युवक की डूबने से मौत, मिला शव
- By admin --
- 03 Aug 2020 --
- comments are disable
तिलैया डैम में 2 अगस्त को नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत होने हो गई। जानकारी के अनुसार वह अपने कुछ दोस्तों के साथ डैम में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह पानी में डूब गया,जिनकी जानकारी उसके अन्य दोस्तों ने उसके परिजनों को दिया। परिजनों को जानकारी मिलने पर वह घटनास्थल पर पहुंचे।
युवक की पहचान शुभम कुमार(16 वर्ष,पिता-सुरेंद्र चंद्रवंशी) झुमरी तिलैया विद्यापुरी निवासी के रूप में की गई। देर शाम डूबे हुए युवक को जाल के माध्यम से खोजने का प्रयास किया जा रहा था। लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद उसके शव को आज 18 घंटे बाद गोताखोरों द्वारा ढूंढ़ निकाला गया। इस दौरान तिलैया ओपी प्रभारी हरवदन होरो भी मौजूद थे।
इधर युवक के मृत होने जी खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर हाल बुरा है। घटना की सूचना मिलने पर झुमरी तिलैया शहर से भी काफी संख्या लोग घटनास्थल पहुंचे थे। बताया जाता है कि पानी में डूबा बालक दोस्त की बर्थ डे पार्टी मनाने साथ में गया हुआ था।