आफत की बारिश, दार्जिलिंग में 18 से अधिक की मौत, आठ तक अलर्ट !

भारी बारिश से दार्जिलिंग में 18 की मौत, कई पर्यटक फंसे, स्थानीय लोग बोले, ’27 साल में ऐसी तबाही नहीं देखी’

दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र में शनिवार सुबह से लगातार हुई भारी बारिश ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। दार्जिलिंग के एसडीओ रिचर्ड लेप्चा ने बताया कि अब तक मिली ख़बरों के मुताबिक़, 18 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, इनमें से सात दार्जिलिंग सबडिवीजन और 11 मिरिक में मारे गए हैं. मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। भारी बारिश से मिरिक-दूधिया के बीच लोहे का एक पुल टूट गया है. कई इलाकों में मकान ढह गए हैं।

 मौसम का हाल: 8 अक्टूबर तक होगी आफत की बारिश, आया IMD का अलर्ट

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और पश्चिम राजस्थान में 6 अक्टूबर को भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है. वहीं, उत्तराखंड में 6-7 अक्टूबर को बारिश की संभावना है. इसके अलावा, हरियाणा-चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में 6 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका है. 8 अक्टूबर से अगले दो दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान 4-5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
……