अगले पांच दिनों तक झारखण्ड राज्य के विभिन्न जिलों में बारिश की संभावना
- By rakesh --
- 12 Jun 2025 --
- comments are disable
राँची। झारखण्ड, मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक झारखण्ड राज्य के विभिन्न जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इस दौरान 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और मध्यम दर्जे की बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है। इसके चलते अगले कुछ दिन मौसम सुहावना और ठंडा रहेगा। राँची में आज यानी गुरुवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, साथ ही मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने झारखण्ड राज्य के 20 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है- राँची, कोडरमा, धनबाद, जामताड़ा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, हजारीबाग, रामगढ़, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, खूँटी, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम और साहिबगंज शामिल हैं।
- aaj ka mausam
- bihar jharkhand news
- bihar ka mausam
- bihar mausam
- heavy rain in jharkhand
- heavy rainfall in jharkhand
- jharkhand
- jharkhand in monsoon
- jharkhand ka mausam
- jharkhand mausam
- jharkhand mausam khabar
- jharkhand mosam
- Jharkhand News
- jharkhand weather
- jharkhand weather forecast today
- jharkhand weather news
- lightning in jharkhand
- mausam ki jankari jharkhand
- mausam vibhag jharkhand
- monsoon in jharkhand
- news 18 bihar jharkhand
- news jharkhand