रांचीः अंडमान-निकोबार से आ रहें हैं प्रवासी मजदूर

राज्य में प्रवासी मजदूरों का आना लगातार जारी है। राज्य सरकार के अनुसार दूसरे राज्य से अबतक लगभग पांच लाख लोग वापस आ चूके हैं। देश के दुर्गम व दुरूह क्षेत्रों में फंसे प्रवासी मजदूरों को लगातार हवाई जहाज से अपने राज्य लाने में झारखंड ने रिकॉर्ड कायम किया है।

अब तक राज्य में चार स्पेशल फ्लाइट से मजदूरों को वापस लाया गया है। पांचवी बार विशेष विमान से प्रवासी मजदूरों को अंडमान-निकोबार से रांची लानेवाला झारखंड देश का पहला राज्य होगा।

अब तक देश के किसी राज्य में चार विशेष विमान से प्रवासी मजदूरों को लाये जाने का उदाहरण नहीं है। हेमंत सोरेन के आह्वान पर दिल्ली की कंपनी दिल्ली इंटरलिंक फूड प्राइवेट लिमिटेड ने अंडमान में फंसे मजदूरों को लाने की पहल की है।