रांची: अभिभावकों से जुड़े मुद्दे को लेकर FPAI का गूगल मीट

14 जून को प्रोटेस्ट करेगा पैरेंट्स एसोसिएशन

बच्चों के भविष्य के मद्देनजर आगे की रणनीति पर हुई चर्चा

अभिभावकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर देश के विभिन्न राज्यों में शिक्षा में सुधार के लिए कार्य कर रही पैरेंट्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों की गूगल मीट हुई। फेडरेशन ऑफ पैरेंट्स एसोसिएशन इंडिया के महासचिव अजय राय ने इसकी अध्य्क्षता की।

गूगल मीट के माध्य्म से लगभग डेढ़ घंटे की मीटिंग आयोजित की गई जिसमें सरकार के स्कूल खोलने के आदेश पर बच्चों के भविष्य के मद्देनजर आगे की रणनीति पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई।

ये विदित है कि लॉकडाउन में अभिभावकों के काम-धंधे व रोजगार बुरी तरह प्रभावित होने के कारण देश और सभी राज्यों के अभिभावकों पर इसका बुरा असर पड़ा है। इसलिए वे सरकार और निजी स्कूलों से एक तिमाही फीस माफी (लॉकडाउन समय) की अपील कर रहे हैं।

इस ट्वीटर अभियान में देश के विभिन्न पैरेंट्स एसोसिएशन और अभिभावकों ने ज्ञापन और वीडियो के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री, मानव संसाधन विकास मंत्री, शिक्षा मंत्री और सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से एक तिमाही फीस माफी की अपील की गई है।

 

लेकिन अभी तक इस पर सरकार की कोई संतोषजनक प्रतिक्रिया नहीं आई है, इसी को लेकर आज देश की विभिन्न राज्यो की पैरेंट्स एसोसिएशन की मीटिंग हुई और आज की मीटिंग में तीन मुख्य बिन्दुओं पर चर्चा हुई जो इस प्रकार है :-

 

  1. कोविड- 19 का प्रभाव जब तक खत्म नहीं होता तब तक स्कूल बंद रहनी चाहिए। हालात सामान्य होने पर ही स्कूल खुलनी चाहिए।

 

  1. देश मे लॉकडाउन के कारण आर्थिक संकट से जूझ रहे अभिभावकों की एक तिमाही फीस माफ हो।

 

  1. ऑन लाइन क्लास से बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे दुष्प्रभाव के कारण तत्काल प्रभाव से कक्षा एक से आठ तक की ऑनलाइन क्लास पर रोक लगाई जाये।

 

  1. सरकार द्वारा जुलाई में निजी स्कूलों को खोलने की घोषणा छात्र-छात्राओं के हित में है अथवा नहीं।

 

  1. स्कूल के मन मर्जी के खिलाफ सभी राज्यों में 14 जून 2020 को पैरेंट्स एसोसिएशन के सदस्य प्रोटेस्ट करेंगे।

 

मीटिंग में सभी राज्यों की पैरेंट्स एसोसिएशन ने सहमति बनाई कि देश के सभी राज्यों की पैरेंट्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधिमंडल इन सभी बिन्दुओं पर  मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और राज्य बाल अधिकार सरंक्षण आयोग के अध्य्क्ष प्रियंक कानूनगो से मुलाकात कर देश के अभिभावकों की वर्तमान समस्या के तत्काल समाधान के लिए प्रयास करेंगे।