धनबाद : कर्मी निकला पॉजिटिव, समाहरणालय और कार्यालय 2 दिन बंद रहेंगे

झारखंड में कोरोना का कहर लगातार जारी है। एक तरफ संक्रमितों की संख्‍या बढ़ रही है। साथ ही राज्‍य में कोरोना से मरने वालों का भी आंकड़ा बढ़ रहा है।
धनबाद समाहरणालय के एक कर्मी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के कारण धनबाद उपायुक्त उमाशंकर सिंह ने समाहरणालय और एसडीएम कार्यालय को 2 दिन 27 और 28 जुलाई को बंद रहने का आदेश दिया है।

इस दौरान समाहरणालय और एसडीएम कार्यालय को सैनिटाइज किया जाएगा। तब तक के लिए धनबाद सर्किट हाउस में अस्थाई रूप से कार्यालय चलेगा ।आए दिन राज्‍य में कोरोना मरीजों की संख्‍या तेजी से बढ़ रही है। पिछले कुछ दिनों से कोरोना से मौत का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है।