रांची। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी पर कांग्रेस उतरी सड़क पर

रांची। पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन राज्यभर में दिखाई पड़ा। राजधानी रांची में जहां प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव के नेतृत्व में आंदोलन किया गया, वहीं राज्य के सभी इलाकों में विधायकों और नेताओं ने प्रदर्शन किया। हालांकि बीजेपी ने कांग्रेस के इस आंदोलन को ढोंग बताया है।

पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस अब आंदोलन पर उतर गई है… प्रदेश कांग्रेस ने सभी पेट्रोल पंपों में जाकर सांकेतिक रूप से बढ़ते पेट्रोल डीजल के दामों का विरोध किया… प्रदेश के वित्त मंत्री सह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने भी रांची के पेट्रोल पंप में जाकर  महंगाई के खिलाफ बैनर पोस्टर के साथ प्रदर्शन किया…मौके पर रामेश्वर उरांव ने कहा कि यह केंद्र सरकार की नाकामी है, 100 रुपए में पेट्रोल डीजल बेचकर आप कैसा विकास कर रहे हैं… इधर जिलों में भी प्रदर्शन जारी रहा। जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी ने अपने अंदाज में प्रदर्शन किया।

 

वहीं कांग्रेस के इस प्रदर्शन पर भाजपा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए  कहा कि जिस मकसद से कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है जिस राज्य में कांग्रेस पार्टी की सरकार है उस राज्य में अगर वैट हटा दिया जाए तो राज्य की जनता को लाभ होगा…. और उनका मकसद भी पूरा होगा…..भारतीय जनता पार्टी के  प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस को तो राजनीति करनी है, जनहित में काम तो नहीं करेंगे।

 

हालांकि पेट्रोल डीजल की कीमतों का सीधा असर हर सामान पर पड़ रहा है। ऐसे में राजनीति करनेवाले तो राजनीति कर रहे हैं। लेकिन पिस रही है जनता। अब जनता को राहत चाहिए जिससे वह अपना बोझ कम कर सके। इसके लिए सरकारों को सोचना है, चाहे वो केंद्र की सरकार हो या राज्य की।