गढ़वा। लॉकडॉउन में मिला जरूरतमंद व्यक्तियों दीदी किचन का सहरा
- By admin --
- 16 May 2020 --
- comments are disable
गढ़वा। कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम को लेकर देशव्यापी लॉक डाउन का जिले में सख्ती से अनुपालन किया जा रहा है। लॉक डाउन की स्थिति में जिले के निर्धन, असहाय, गरीब, बुजुर्ग, बेसहारा व जरूरतमंद व्यक्तियों को भरपेट भोजन मिल सके ऐसे में मुख्यमंत्री दीदी किचन जिले के विभिन्न पंचायतों में संचालित किया जा रहा है।
जरूरतमंद व्यक्तियों को मिल रहा खाना
जरूरतमंद व्यक्तियों को पका हुआ भोजन उपलब्ध कराया जा सके। जिला प्रशासन के प्रयास से ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार द्वारा संचालित झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रोमोशन सोसायटी के सहयोग से इसका संचालन सखी मंडल की दीदियों द्वारा किया जा रहा है।
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते मिलता है खाना
उपायुक्त गढ़वा हर्ष मंगला ने कहाकि मुख्यमंत्री दीदी किचन से ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे बेसहारा, दिव्यांग, गरीब, आर्थिक रूप से कमजोर, लॉक डाउन की स्थिति में गढ़वा में रह रहे दूसरे राज्यों व जिलों के लोगों को लाभ मिल रहा है। यहां हैंड वॉश कराकर, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए प्रतिदिन जरूरतमंद व्यक्तियों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जा रहा हैं।
जरूरतमंद व्यक्तियों को पका खाना उपलब्ध कराने व विभिन्न माध्यमों से खाद्यान्न उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन तत्पर है। ताकि कोरोना वायरस के संक्रमणकाल में किसी को खाने से संबंधित कोई समस्याएं नहीं हो।
7 लाख 225 जरूरतमंद व्यक्तियों को कराया गया भोजन
डीपीएम विमलेश शुक्ल ने बताया कि जिले में मुख्यमंत्री दीदी किचन के माध्यम से लोगों को निःशुल्क खाना उपलब्ध कराया जा रहा है। जिले के विभिन्न पंचायतों में संचालित 378 मुख्यमंत्री दीदी किचन में अबतक 7 लाख 225 जरूरतमंद व्यक्तियों को भोजन कराया जा चुका है। उन्होंने बताया कि अब तक प्राप्त सूचनाओं के अनुसार झारखंड सरकार द्वारा 17 मई तक दीदी किचन के संचालन की अनुमति प्राप्त है।
सोशल डिस्टेंसिंग और सैनेटाइजेशन का विशेष ख्याल
जिले में संचालित मुख्यमंत्री दीदी किचन में सोशल डिस्टेंसिंग, सैनेटाइजेशन और स्वच्छता का भी विशेष ख्याल रखा जा रहा है। स्वच्छता को लेकर साबुन-पानी से हाथ धुलवाने एवं हैंड सैनेटाइजर की भी व्यवस्था की गयी है।