झारखंड के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो का निधन, शोक की लहर !

चेन्नई के अस्पताल में चल रहा था इलाज
सीएम हेमंत सोरेन ने जताया दुख

राज्य के दुखद खबर झारखंड के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो का चेन्नई में इलाज के दौरान गुरुवार सुबह निधन हो गया…बता दे की बीते 4 मार्च को मंत्री जगरनाथ महतो की तबीयत बिगड़ गयी थी..जिसके बाद उन्ह् इलाज के लिए रांची के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था.,,..जिसके बाद उनकी बिगड़ती तबीयत को देखते हुए उन्हे चेन्नई रेफर कर दिया गया था….और उन्हे एयरलिफ्ट कर चेन्नई ले जाया गया था.
वही झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने जगन्नाथ महतो के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया है..और कहा की अपूरणीय क्षति! हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे.. आज झारखंड ने अपना एक महान आंदोलनकारी, जुझारू, कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया. चेन्नई में इलाज के दौरान आदरणीय जगरनाथ महतो जी का निधन हो गया. परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे..
वैसे बता दें की पिछले साल शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की तबीयत कोरोना की वजह से बिगड़ी थी. करीब एक महीने तक रांची में उनका इलाज चला था…साथ बेहतर लाज के लिए उन्हे 19 अक्टूबर 2022 को उन्हें एयर एंबुलेंस कर रांची से चेन्नई ले जाया गया था. चेन्नई में उन्हें एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 28 अक्टूबर को अस्पताल की तरफ से एक मेडिकल बुलेटिन जारी किया गया था, जिसमें उनके फेफड़ों में कोई सुधार नहीं दिखा. तब डॉक्टरों ने लंग्स ट्रांसप्लांट करने का निर्णय लिया. जिसके जगरनाथ महतो का लंग्स ट्रांसप्लांट किया गया था… तब उनकी तबीयत बिगड़ती ही रहती थी….