बुलेट ट्रेन की तारीख का एलान,15 अगस्त 2027 को मिलेगी पहली बुलेट ट्रेन

वंदे भारत स्लीपर का इंतजार खत्म: गुवाहाटी-कोलकाता होगा पहला रूट, बुलेट ट्रेन की तारीख का भी हुआ एलान

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का परीक्षण और प्रमाणन (सर्टिफिकेशन) प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हो गई है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को घोषणा की कि देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन गुवाहाटी और कोलकाता के बीच चलाई जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आने वाले कुछ ही दिनों में इस ऐतिहासिक रूट पर रात में चलने वाली इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

वंदे भारत के साथ-साथ रेल मंत्री ने देश की पहली बुलेट ट्रेन को लेकर भी बड़ी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त 2027 को भारत को अपनी पहली बुलेट ट्रेन मिल जाएगी।