झारखंड : बाबा के दर्शन के नाम पर शातिर ठगों ने उड़ाए साढ़े चार करोड़ !
- By rakesh --
- 09 Jan 2025 --
- comments are disable
साईबर ठगों की राजधानी जामताड़ा से सटे जिले में शातिर ठगों का कारनामा !
देवघर। साइबर ठगों की राजधानी कहे जानेवाले झारखँड के जामताड़ा जिले से सटे झारखंड के प्रसिद्ध बाबा मंदिर बाबाधाम में एक बड़ी ठगी की घटना से सबके होश उड़ा दिए हैं। दरअसल बाबाधाम में ठगों ने ऑनलाइन पूजा के नाम पर 9117 लोगों से 4.64 करोड़ की ठगी कर ली।
जानकारी के अनुसार फर्जी वेबसाइट ‘बाबाधाम ऑनलाइन पूजा सर्विसेस’ बनाकर शातिर ठगों ने नौ हजार से अधिक बुकिंग कराई और साढ़े चार करोड़ रुपए लेकर चंपत हो गए। मामला तब सामने आया जब हैदराबाद से पूजा करने पांच श्रद्धालू देवघर के बाबा मंदिर पहुंचे। पूजा के लिए जब उन्होंने कंपनी के ऑनलाइन साइट पर दिये गये मोबाइल नंबर से संपर्क किया तो किसी तरह का कोई रिसपांस नहीं मिला। संपर्क नहीं होने पर ये सभी यात्री मंदिर कंट्रोल रूम गये और बुकिंग के बारे में जानकारी दी। भक्तों की बातें सुनकर वहां मौजूद सभी लोग चौंक गये।
पुलिस ने तेज की जांच
शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने वेबसाइट संचालक से की पूछताछ करने की कवायद तेज कर दी है। जानकारी के अनुसार बाबा मंदिर और पंडा धर्म रक्षिणी सभा की ओर से इस तरह की कोई व्यवस्था यहां नहीं है। शिकायत के बाद जब रिजस्टर्ड नंबर से कंट्रोल रूम में बैठे अधिकारियों ने वेबसाइट संचालक को फोन लगाया, तो उनसे संपर्क हो गया। वेबसाइट का संचालक जसीडीह के अमरपुर मुहल्ले का रहने वाला है मंदिर प्रभारी सह एसडीएम रवि कुमार ने कहा कि मामला गंभीर है, प्राथमिकी दर्ज होगी। इधर, मामला उजागर होने के बाद वेबसाइट को मेंटेनेंस मोड में डाल दिया गया है। साइट के रिकॉर्ड के अनुसार, अब तक 9,117 लोगों ने निबंधन कराया है प्रति व्यक्ति 5,100 रुपये की दर से यात्रियों से ऑनलाइन पैसा लिया गया।
हैदराबाद से पहुंचे भक्तों की शिकायत पर मिली ठगी की जानकारी
हैदाराबाद से आये यात्रियों ने मंदिर प्रशासन को वेबसाइट से संबंधित सारे दस्तावेज उपलब्ध कराए हैं और लिखित शिकायत भी की है। इस वेबसाइट का नाम बाबाधाम ऑनलाइन पूजा सर्विसेस (Babadham Online Puja Services) रखा गया है> लोग इस वेबसाइट पर जाकर आवेदन करते हैं और फीस भी ऑनलाइन ही जमा कराते हैं>
- Crime
- cyber
- cyber attack
- CYBER CRIME
- cyber crime 2022
- cyber crime cases
- cyber crime doku
- cyber crime fir
- cyber crime hindi me
- cyber crime in hindi
- cyber crime in india
- cyber crime india
- cyber crime movie
- cyber crime news
- cyber crime otp
- cyber crime pavangal
- cyber crime police
- cyber crime show
- cyber crimes
- cyber crimes in india
- cyber criminal
- Cyber criminals
- cyber fraud
- cyber security
- latest cyber crime
- stop cyber crime
- what is cyber crime