गिरिडीहः 10 साइबर अपराधियों की कुडंली खंगालने में जुटी पुलिस

साइबर अपराध को रोकने के लिए पुलिस कड़े कदम उठा रही है। इसको लेकर लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसको लेकर पुलिस ने जिला के बेंगाबाद एवं गांडेय थाना क्षेत्र में अभियान चलाकर साइबर अपराध के 10 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इसके बाद इन लोगों से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है

ताकि इन लोगों से कुछ और सुराग हासिल हो सके। साइबर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी की अगुवाई में पुलिस टीम ने बेंगाबाद और गांडेय थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से छापेमारी कर 10 लोगों  को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार सभी के सभी संदिग्ध साइबर अपराध में संलिप्त है। पुलिस अपराधियों से कड़ी पूछताछ कर जानकारी खंगालने में जुटी हुई है।

सभी संदिग्धों का मोबाइल डाटा और बैंक डिटेल भी खंगाले जा रहे हैं। साइबर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी ने बताया कि पकड़े गए संदिग्धों से पूरी जानकारी निकाली जा रही है, सभी के साइबर फ्रॉड में शामिल होने की बात सामने आई है, साइबर सेल की टीम गहन जांच पड़ताल में जुटी हुई है, साथ उनके पास से मिले मोबाइल को खंगाला जा रहा है।

इसके अलावा उनके बैंक डिटेल की भी बारीकि से जांच की जा रही है, ताकि उनकी पूरी गतिविधि की सटीक जानकारी मिल सके। बता दें कि बढ़ते साइबर को लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है, ताकि ऐसे अपराध पर लगाम जा सके और आम जनता को फ्रॉड से बचाया जा सके और देश की सुरक्षा को भी पुख्ता किया जा सके।