दिल्ली लाल किले के पास कार में बड़ा धमाका, आठ की मौत की खबर !

दिल्ली के लाल किले के पास बड़ा धमाका, दुकानों में लगी आग; जांच में जुटी पुलिस
दिल्ली लाल किले के पास कार में बड़ा धमाका।
 मेट्रो गेट नंबर 1 के पास धमाका।
धमाके के बाद भयानक आग में 3 कार जलकर खाक ।
दिल्ली फायर डिपार्टमेंट ने बताया, “दमकल विभाग को लाल किले के पास धमाके जैसी आवाज की सूचना मिली है. दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचे गई है. लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास एक कार में विस्फोट हुआ, जिससे आस-पास के तीन वाहनों में आग लग गई. स्थिति की जांच और आग पर काबू पाने के लिए टीमें भेजी गई हैं.”

दिल्ली पुलिस अब इसकी जांच में जुट गई है कि क्या गाड़ी के अंदर कोई विस्फोटक सामग्री थी या फिर इस धमाके के पीछे कुछ और ही वजह है. घटना के बाद दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी हैं. इलाके के डीसीपी भी घटनास्थल पर हैं. लाल किले के पास जहां ये धमाका हुआ है वह काफी भीड़भाड़ वाला क्षेत्र है. फिलहाल धमाके वाली जगह पर ट्रैफिक मूवमेंट बंद है.