डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वे जल्द ही भारत दौरे पर आ सकते हैं !

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी बातचीत बेहद अच्छी चल रही है और वे जल्द ही भारत दौरे पर आ सकते हैं। ट्रंप ने बृहस्पतिवार को मीडिया से बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा हमारे बीच बातचीत बहुत अच्छी चल रही है। उन्होंने रूस से तेल खरीदना काफी हद तक बंद कर दिया है। मोदी मेरे दोस्त हैं, हम बात करते रहते हैं और उन्होंने मुझे भारत आने का न्योता दिया है। हम तारीख तय करेंगे… प्रधानमंत्री मोदी एक महान व्यक्ति हैं और मैं भारत जाऊंगा।
जब उनसे पूछा गया कि क्या वे अगले साल भारत का दौरा करेंगे, तो ट्रंप ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “हो सकता है, हां। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर बातचीत अभी जारी है। ट्रंप ने कहा कि ट्रेड के कुछ मुद्दों पर मतभेद हैं, लेकिन हमारी टीम इस पर काम कर रही है।