ट्रंप की सलाह को एपल की ‘NO’!भारत ही होगा मैन्यूफैक्चरिंग हब

ट्रंप की सलाह को एपल की ‘NO’! भारत ही होगा मैन्यूफैक्चरिंग हब, बनते रहेंगे आईफोन

आईफोन बनाने वाली एपल की भारत में निवेश की योजनाएं बरकरार हैं और कंपनी ने देश में अपने उत्पादों के लिए एक प्रमुख मैन्युफैक्चरिंग केंद्र बनाने का प्रस्ताव रखा है. सरकारी सूत्रों ने गुरुवार (15 मई 2025) को यह जानकारी दी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के तुरंत बाद भारतीय अधिकारियों ने अमेरिका के क्यूपर्टिनो स्थित कंपनी के अधिकारियों से बात की.
ट्रंप ने कहा था कि उन्होंने एपल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) टिम कुक से भारत में मैन्युफैक्चरिंग में कमी करने के लिए कहा है. सूत्र ने कहा, ‘‘एपल ने आश्वस्त किया है कि भारत में उसकी निवेश योजनाएं बरकरार हैं और भारत उसके उत्पादों के लिए एक प्रमुख मैन्युफैक्चरिंग केंद्र होगा.’’

 

 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने Apple के CEO से कहा- भारत में प्लांट्स लगाना बंद करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने Apple के CEO टिम कुक से भारत में प्लांट्स लगाना बंद करने को कहा था। ये बयान iPhone मेकर की चीन से बाहर मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने की योजना पर निशाना है। ट्रम्प ने कतर में कुक से बातचीत का जिक्र किया और कहा कि Apple अब अमेरिका में प्रोडक्शन बढ़ाएगा। भारत ने अमेरिकी सामान पर टैरिफ कम करने की पेशकश भी की थी।