रामगढ़ सीट पर जीत के साथ आजसू की नजर राज्य के कई सीटों पर

संतालपरगना पहुंचे सुदेश

जामताड़ा। रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में जीत के बाद आजसू पार्टी अब झारखंड के कई विधानसभा के सीट पर अपनी मजबूती को लेकर कवायद तेज कर दी है। पार्टी सुप्रीमों सुदेश कुमार महतो अब संतालपरगना में भी अपनी पुरानी जमीन को हरा-भरा करने की तैयारी में लग गए हैं। इसी कड़ी में सुदेश महतो जामताड़ा में आयोजित आदिवासी सम्मेलन में शिरकत की।

राज्य सरकार के पास विजन नहीं

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि वर्तमान सरकार का कोई विज़न नहीं है। तीन साल का समय बीत चुका है लेकिन अभी तक सरकार ने कोई भी उल्लेखनीय काम नहीं किया है। जिसका नतीजा है कि राज्य में बेरोजगारी बनी हुई है। सुदेश महतो ने कहा कि सरकार को नियोजन नीति की घोषणा करनी चाहिए। नियोजन नीति पर स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि अंतिम सर्वे सेटेलमेंट को मानकर नियोजन नीति का निर्धारण होना चाहिए। सुदेश महतो ने झारखंड के युवाओं द्वारा चलाए जा रहे #60/40 नाई चलतो के सवाल पर कहा कि अगर आप युवाओं को रोजगार नहीं देंगे तो युवा आपको ट्रोल करेंगे ही।

आदिवासी सम्मेलन कर संतालपरगना पर नजर

नारायणपुर में आयोजित आदिवासी सम्मेलन में सम्मिलित होने पहुंचे हुए थे। कार्यक्रम का आयोजन आजसू नेता तरुण गुप्ता द्वारा किया गया था। मौके पर आजसू के केंद्रीय सचिव तरुण गुप्ता ने कहा कि वर्तमान सरकार आदिवासियों के हित में काम नहीं कर रही है जबकि राज्य के नेतृत्वकर्ता आदिवासी हैं। अगर हमारी सरकार बनती है तो हम आदिवासियों के हित का बीड़ा उठाएंगे।