भारत में मानसून ने दी दस्तक… केरल में शुरू हुई झमाझम बारिश !

भारत में मानसून ने दी दस्तक… केरल में शुरू हुई झमाझम बारिश, दिल्ली-नोएडा समेत कई बड़े शहरों में भी ऑरेंज अलर्ट

मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है. यह भारत की मुख्य भूमि पर पिछले 16 वर्षों में मानसून का सबसे पहले आगमन है. इस बार अपने तय वक्त से 8 दिन पहले ही मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है. भारत के मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी है. पिछली बार राज्य में मानसून इतनी जल्दी 2009 और 2001 में आया था, जब यह 23 मई को राज्य में पहुंचा था. केरल में मानसून के आगमन की सामान्य तिथि 1 जून है. हालांकि, 1918 में राज्य में 11 मई को ही मानसून ने दस्तक दे दी थी, जो आज तक का केरल में सबसे जल्दी मानसून आगमन का इकलौता मामला है.

रांची में भी बारिश के साथ तेज हवा 

मौसम विभाग ने राॅंची समेत राज्य के करीब 18 जिलों में आज और कल भारी वर्षा की संभावना जतायी है। विभाग ने राॅंची समेत आसपास के हिस्सों में आज 40 से 50 किलोमीटर की गति से तेज हवा चलने का पूर्वानुमान भी जताया है।

 

क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक 

दक्षिण-पश्चिम मानसून आज 24 मई 2025 को केरल में दस्तक दे चुका है: दक्षिण-पश्चिम मानसून आज 24 मई 2025 को केरल में दस्तक दे चुका है, जबकि सामान्य तिथि 1 जून है। इस प्रकार, दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य तिथि से 8 दिन पहले केरल में दस्तक दे चुका है। वर्ष 2009 के बाद यह केरल में मानसून के आगमन की सबसे प्रारंभिक तिथि है, जब यह 23 मई 2009 को केरल में दस्तक दिया था। वर्ष 1975 से प्रारंभ तिथियों पर विचार करते हुए, केरल में मानसून का सबसे प्रारंभिक आगमन 1990 (19 मई, 1990) में हुआ था, जो सामान्य प्रारंभ तिथि से 13 दिन पहले था।