हजारीबागः खादी के फैशनेबल मास्क को प्रमोट करने में लगा डाक विभाग
- By admin --
- 07 Jun 2020 --
- comments are disable
झारखंड समेत देश के अनेक हिस्सों में कोरोना संक्रमण का खतरा अब भी बरकरार है और सार्वजनिक स्थानों पर आते – जाते समय मास्क पहनना बेहद ज़रूरी है।
’वोकल फोर लोकल’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देशवासियों से ’वोकल फोर लोकल’ की अपील को आगे बढ़ाते हुए हजारीबाग में डाक विभाग आजकल खादी के फैशनेबल मास्क को प्रमोट करने में लगा है।
फैशनेबल थ्री लेयर खादी मास्क
कपड़ों के साथ मास्क भी हमारे लाइफ स्टाइल में शामिल हो चुका है इस वजह से अब कपड़ों की तरह ही मास्क के भी तरह तरह के विकल्प हैं। हजारीबाग मुख्य डाकघर द्वारा रंग-बिरंगे फैशनेबल थ्री लेयर खादी मास्क उपलब्ध कराए जा रहे जिसे लोग ट्राई कर रहे हैं।
25 रुपये हैं कीमत
ये सस्ते भी हैं, टिकाऊ भी हैं और आरामदायक भी हैं। डाकपाल मुकेश प्रसाद सिंह बताते हैं कि ग्राहक बाज़ार की भीड़ भाड़ को झेले बिना डाकघर में मात्र 25 रूपए में खादी का सूती 3 लेयर मास्क खरीद सकतें हैं।
मास्क थोडा ट्रेंडी हो- ग्राहक
खादी मास्क की ग्राहक महिला श्वेता बताती हैं कि विभिन्न रंगों में उपलब्ध होने के कारण वे इसे खरीद रही हैं। उन्होंने कहा कि फैशन का जमाना है ऐसे में साड़ियों एवं सूट की मैचिंग के आधार पर मास्क थोडा ट्रेंडी होना ही चाहिए ।
फैशन ट्रेंड में मास्क शामिल
मौजूदा संक्रमण काल में काफी कुछ बदल चुका है और इसमें फैशन ट्रेंड भी शामिल है। कोरोना से बचाव के साथ साथ अगर आपको कपड़ों की खूबसूरती को चार चांद लगाना हो तो खादी के फैशनेबल मास्क आपके लिए सबसे बेहतर विकल्प है।
वैसे भी खादी वो हथियार है जिससे कभी न अस्त होने वाले अंग्रेजी सल्तनत को भी भारत छोड़ना छोड़ने पर मजबूर कर दिया था, फिर कोरोना की बिसात ही क्या है।